सेपउ: रात 1 बजे मसालों के गोदाम में लगी भीषण आग, 4 लाख का हुआ नुकसान, शॉर्ट सर्किट से भड़की आग
Sepau, Dholpur | May 15, 2026 सैंपऊ उपखंड के गांव बलियापुरा में शुक्रवार देर रात करीब 1 बजे मसालों के गोदाम में भीषण आग लग गई। गोदाम से उठती मिर्च और मसालों की तेज गंध जब गांव में फैली, तब ग्रामीणों को हादसे का पता चला। देखते ही देखते मौके पर हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। ग्रामीणों ने तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी, लेकिन आरोप है कि रातभर फायर ब्रिगेड मौके पर नहीं पहुंची।