गुण्डरदेही: गुंडरदेही रेलवे स्टेशन में हाई वोल्टेज लाइन की चपेट में आने से लंगूर गंभीर रूप से घायल हुआ
गुंडरदेही रेलवे स्टेशन परिसर में उस समय हड़कंप मच गया जब एक लंगूर हाई वोल्टेज विद्युत लाइन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में लंगूर के दोनों हाथ बुरी तरह झुलस गए और वह दर्द से तड़पता हुआ दिखाई दिया। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र के गौ सेवक एवं पशु प्रेमी मौके पर पहुंचे और घायल लंगूर का रेस्क्यू किया। काफी मशक्कत के बाद उसे सुरक्षित बाहर निकालकर प्राथमिक सहायता दी गई। इसके बाद गौ सेवकों द्वारा तत्काल वन विभाग को सूचना दी गई।