मोकामा: मरांची थाना क्षेत्र में NH-80 पर पिकअप की टक्कर से एक की मौत, एक गंभीर
Mokameh, Patna | May 15, 2026 मोकामा के मरांची थाना क्षेत्र से एक दुखद सड़क हादसे की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार, मरांची स्थित एनएच-80 पर आज सुबह करीब 4:00 बजे एक “हवा हवाई” वाहन और पिकअप के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में हवा हवाई पर सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसमें एक संतोष साव की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है।