जिले में अवैध बालू खनन एक बार फिर सुर्खियों में है। पनवाड़ी थाना क्षेत्र के खंगर्रा मौजा में भारी मशीनों के सहारे खुलेआम बालू की लूट जारी है। स्थानीय लोगों के अनुसार, बिना किसी विभागीय अनुमति के बालू माफिया दिन–रात खनन कर रहे हैं और संबंधित विभागों की आंखों के सामने “लाल सोने” को बाहर निकाला जा रहा है।गाटा संख्या 279 स्थित निजी भूमि पर खनन।