बकानी: बकानी क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने कालीसिंध बाँध पहुंचे पंचायती राज शासन सचिव का किया भव्य स्वागत, सौपा ज्ञापन
आज गुरुवार को कालीसिंध बाँध पहुंचे पंचायती राज शासन सचिव रवि जैन का बकानी क्षेत्र के बड़बड़ गाँव के सरपंच प्रतिनिधि व समाजसेवी विनोद शर्मा व भाजपा जिला मंत्री चंद्रप्रकाश लोधा आदि द्वारा भव्य स्वागत किया गया । वही इस दौरान रिझोन गाँव की सरपंच उर्मिला लोधा द्वारा ज्ञापन के माध्यम से मनरेगा योजना अंतर्गत सामुदायिक पशुशाला स्वीकृत करवाने की माँग की गई ।