मेदिनीनगर सदर थाना क्षेत्र के बजराहा पुल के समीप रविवार की दोपहर करीब 1 बजे एक दर्दनाक हादसे में ट्रेन से गिरकर एक व्यक्ति की मौत हो गई।मृतक की पहचान पाटन थाना क्षेत्र के सिरमा गांव निवासी 56 वर्षीय सुनील दुबे के रूप में की गई है। मिली जानकारी के अनुसार, रविवार को सुनील दुबे कजरी रेलवे स्टेशन से पैसेंजर ट्रेन में सवार होकर अपने रिश्तेदार के घर बरवाडीह जा रहे