बीसलपुर: पुरानी रंजिश को लेकर आमडार गांव में सात लोगों ने युवक पर जानलेवा हमला कर की लूट बरखेड़ा पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज
बरखेड़ा थाने में दर्ज कराए मुकदमे में सहपुरा गांव निवासी पीड़ित माखनलाल ने बताया कि आमडार निवासी अनुज से पुरानी रंजिश है। जिसको लेकर अनुज ने अपने साथी वेद प्रकाश, सुंदरलाल, सूरजपाल , रमेश, महेश, ठाकुरदास के साथ मिलकर एक राय होकर धारदार हथियार से जानलेवा हमला करते हुए बुरी तरह से सोमपाल को मारा पीटा सोमपाल की जेब में रखे ₹5000 छीनकर उसका मोबाइल भी तोड़ दिया।