पाटन थाना क्षेत्र के चेतमा गांव में 26 वर्षीय प्रीति देवी का शव सोमवार को फांसी के फंदे से लटका मिला। मृतका विजय उपाध्याय की पत्नी थीं। घटना की सूचना मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर किशुनपुर ओपी के सहायक अवर निरीक्षक संतोष कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीनगर स्थित एमएमसीएच भेज दिया। प