बिशुनपुर: बिशनपुर विधानसभा क्षेत्र से चौथी बार चमरा लिंडा के विजयी होने पर कार्यकर्ताओं ने की जमकर आतिशबाजी, 32756 मतों से जीते
बिशनपुर विधानसभा के जेएमएम प्रत्याशी चमरा लिंडा के द्वारा लगातार चौथी बार 100336 मत प्राप्त कर बंपर जीत दर्ज करने को लेकर प्रखंड के कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है।चमरा लिंडा की मत की संख्या जैसे-जैसे बढ़ते गए कार्यकर्ता आतिशबाजी करते रहें। यह सिलसिला देर शाम तक चलता रहा।इधर बिशुनपुर पुलिस भी अलर्ट दीखी।वही चमरा लिंडा की जीत पर जमकर आतिश बाजी की गई।