मुज़फ्फरनगर: सैदपुर में दर्दनाक हादसा: गरीब की झोपड़ी आग में जलकर राख, दो पशु भी झुलसे, परिवार हुआ बेघर
मुजफ्फरनगर के थाना तितावी क्षेत्र के गांव सैदपुर में दर्दनाक हादसा हो गया, जहां एक गरीब शकील की झोपड़ी में अचानक आग लग गई। बताया जा रहा है कि लटकी हुई एलटी लाइन के तारों से यह हादसा हुआ। आग में घर का सारा सामान जलकर राख हो गया और दो पालतू पशु भी झुलस गए। ग्रामीणों ने विद्युत विभाग पर लापरवाही के गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़ित परिवार बेघर हो गया है।