पन्ना: मानवता शर्मसार: सड़क हादसे में घायल आदिवासी युवक को तड़पता छोड़ भागा अज्ञात वाहन चालक, हालत गंभीर।
Panna, Panna | Jun 22, 2026 पन्ना में मानवता को शर्मसार करने वाला हिट एंड रन का मामला सामने आया है। राजदहार के पास अज्ञात वाहन ने 19 वर्षीय आदिवासी युवक धीरेंद्र को टक्कर मार दी और फरार हो गया। घायल युवक काफी देर सड़क पर तड़पता रहा। राहगीरों की मदद से उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।