मालपुरा: मालपुरा केकड़ी सड़क मार्ग पर ईदगाह के पास 10 फीट गहरी खाई में पलटा मिट्टी से भरा ट्रैक्टर ट्रॉली, बाल-बाल बचा चालक
Malpura, Tonk | Jun 5, 2026 मालपुरा केकड़ी सड़क मार्ग पर ईदगाह के पास आज शुक्रवार की दोपहर तकरीबन 2:30 बजे तेज रफ्तार ट्रेलर से बचने के दौरान अनियंत्रित होकर सड़क किनारे 10 फीट गहरी खाई में जा पलटा मिट्टी से भरा ट्रैक्टर ट्रॉली गनीमत रही की खाई में पानी होने के चलते चालक बाल बाल बच गया सूचना पर पहुंची मालपुरा थाना पुलिस व 108 एम्बुलेंस के EMT ने चालक को सुरक्षित खाई से निकाल बचाई जान