पूरनपुर: गन्ना कृषक महाविद्यालय में दो माह से वेतन न मिलने से परेशान शिक्षकों ने किया धरना प्रदर्शन
पूरनपुर गन्ना कृषक महाविद्यालय के शिक्षकों का आरोप है कि पिछले दो माह से हम लोगों का वेतन नहीं दिया गया। वेतन न मिलने से शिक्षक काफी परेशान है। शिक्षकों ने प्राचार्य, उपप्रबंधक को ज्ञापन देकर वेतन न मिलने पर कार्य बहिष्कार की चेतावनी दी थी। उसके बाद भी शिक्षकों का वेतन नहीं मिल सका जिससे परेशान होकर शिक्षकों ने शनिवार को किया धरना प्रदर्शन।