बरेली: कैंट में पब्लिक प्लेस पर अवैध तरीके से शराब बेच रहा था तस्कर, पुलिस ने दबोचा
बरेली। कैंट में पब्लिक प्लेस पर एक तस्कर खुलेआम देशी शराब की तस्करी कर रहा था। मुखबिर की सूचना पर कैंट पुलिस ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया। उसके पास से भारी मात्रा में पौव्वे बरामद हुए। पुलिस ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया। शनिवार देर रात कैंट थाने के एसआई नरेंद्र कुमार टीम के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। वह वीरांगना चौक के पास चेकिंग कर रहे थे।