#Ghazipur जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा मा0 मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश श्री योगी आदित्यनाथ जी के जनपद गाजीपुर में संभावित आगमन / भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत थाना मुहम्मदाबाद क्षेत्रांतर्गत सुरक्षा ड्यूटी में तैनात सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की विस्तृत ब्रीफिंग की गई ।
* महोदय द्वारा VVIP सुरक्षा प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने का निर्देश देते हुए “पूर्ण सतर्कता के साथ ड्यूटी करने हेतु निर्देशित किया गया ।
* कार्यक्रम स्थल और VVIP मार्गों पर कड़ी चेकिंग और फ्रिस्किंग के आदेश एवं सीसीटीवी, और ड्रोन कैमरों के माध्यम से कंट्रोल रूम से लगातार निगरानी की जाएगी।
* साथ ही निर्देशित किया गया कि मा0 मुख्यमंत्री जी के आगमन के दौरान किसी भी प्रकार की चूक या लापरवाही न हो तथा समस्त कार्य कुशलता एवं संवेदनशीलता के साथ सम्पन्न कराए जाए ।
* इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी, अपर पुलिस अधीक्षक नगर/ ग्रामीण, , समस्त उपजिलाधिकारी/ क्षेत्राधिकारी,एवं ड्यूटी में लगे सभी अन्य अधि0/कर्मचारीगण उपस्थित रहे