ब्यावरा: ब्यावरा में पेयजल समस्या को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन
Biaora, Rajgarh | Jun 22, 2026 ब्यावरा शहर में लगातार पीने के पानी के संकट को देखते हुए ब्यावरा नगर पालिका कार्यालय के बाहर सोमवार को दोपहर 1:00 बजे करीब युवक कांग्रेस के द्वारा विरोध प्रदर्शन करते हुए नगर पालिका सीएमओ पर तहसीलदार को ज्ञापन भी दिया गया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए नगर पालिका कार्यालय के बाहर मटके भी फोड़े।