चौथम: विदेशी शराब के साथ महिला गिरफ्तार
चौथम थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र के ठूठी मोहनपुर स्थित बहियार में मकई खेत से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद किया है। साथ ही एक महिला कारोबारी को भी गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार महिला कारोबारी की पहचान ठूठी मोहनपुर निवासी लक्ष्मी साह की पत्नी रेणु देवी के रूप में हुई है। चौथम थानाध्यक्ष राजीव कुमार मंडल ने बता