मोदनगंज: ओकरी पंचायत के पैक्स अध्यक्ष और प्रबंधन पर सरकारी राशि गबन करने को लेकर मामला दर्ज
मोदनगंज प्रखंड के ओकरी पंचायत के पैक्स अध्यक्ष एवं प्रबंधन पर सरकारी राशि गवन के मामले में रविवार को प्राथमिकी दर्ज की गई है। थाना अध्यक्ष ने बताया कि पुलिस सहकारिता पदाधिकारी राकेश कुमार के बयान पर प्राथमिकी दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई में जुटी है। उन्होंने बताया कि प्राथमिकी में 4817194 रुपया की गबन की बात बताई गई है।