सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता को पिता-पुत्री ने जान से मारने की धमकी देते हुए गालीगलौज की। पुलिस ने दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। थाना क्षेत्र के आशीष रायल पार्क निवासी अनिल कुमार ने बताया वह सुप्रीम कोर्ट में अधिवक्ता हैं। पिछले एक माह से नार्थ सिटी निवासी आईपी सिंह और उनकी बेटी प्रवीन लगातार उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे हैं।