🌧️ एक बारिश और पलवल के कई इलाकों में जलभराव की समस्या सामने आ गई।
भारी बारिश के बाद शहर की कई सड़कें पानी से लबालब भर गईं। जगह-जगह गड्ढे पानी में छिप गए, जिससे वाहन चालकों और राहगीरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में कुछ लोग जलभराव के बीच रास्ता पार करते नजर आए, जबकि कई स्थानों पर एलिवेटेड फ्लाईओवर से झरने की तरह पानी गिरता दिखाई दिया।
इन तस्वीरों के बाद शहर में जल निकासी व्यवस्था और विकास कार्यों को लेकर चर्चा तेज हो गई है।
💬 आपको क्या लगता है, क्या शहर की जल निकासी व्यवस्था में सुधार की जरूरत है? अपनी राय कमेंट बॉक्स में जरूर दें।
#nationaltvmedia #ntvmedia #haryana #palwal #palwalnews
Palwal, Palwal | Jul 7, 2026