मंझनपुर: पश्चिम शरीरा थाना से 100 मीटर दूर झोपड़ी में लगी भीषण आग, गृहस्थी जलकर राख, फायर ब्रिगेड कर्मियों ने पाया काबू
पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब थाना से करीब 100 मीटर दूर स्थित एक झोपड़ी में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटें आसमान छूने लगीं और पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में पूरी झोपड़ी उसकी चपेट में आ गई। इस हादसे के बाद परिवार में हड़कंप मचा हुआ है।