हनुमानगढ़: जिला मुख्यालय पर फिर आई बम से उड़ाने की धमकी, पासपोर्ट कार्यालय और मुख्य डाकघर को कराया गया खाली
जंक्शन स्थित मुख्य डाकघर परिसर में बने रिजनल पासपोर्ट कार्यालय को शुक्रवार को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही एहतियात के तौर पर पासपोर्ट कार्यालय और मुख्य डाकघर को तुरंत खाली करवा दिया गया तथा कर्मचारियों और आगंतुकों को बाहर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया।