मेदिनीनगर (डालटनगंज): रामगढ़ में 600 रुपए की खरीददारी को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद,पति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या- mmch में हुआ पोस्टमार्टम
पलामू जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र के पिपराही गांव में पति-पत्नी के बीच 600 की खरीदारी को लेकर शुक्रवार को हुए विवाद के बाद नंदू यादव पिता मुन्नी यादव नामक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। नंदू घर से 1000 लेकर बाजार करने गया था। 600 रुपए की खरीदारी की और 400 वापस लाकर पत्नी को दिया। सामान देखकर पत्नी ने कहा कि 600 रुपए की खरीदारी नहीं लगती।