भभुआ: आगामी नव वर्ष को लेकर कैमूर में प्रशासन अलर्ट, समाहरणालय में विधि व्यवस्था को लेकर उच्च स्तरीय बैठक आयोजित
Bhabua, Kaimur | Dec 31, 2025 आगामी नववर्ष के आगमन को लेकर जिले में शांति सुरक्षा एवं विधि व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से डीएम और एसपी की संयुक्त अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बुधवार की दोपहर समाहरणालय में एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी के निर्देश दिए गए। व आपात सेवाओं को सक्रिय रखने पर भी जोर दिया गया।