भभुआ: भभुआ शहर में शिवम हत्याकांड में इंसाफ के लिए निकाला गया कैंडल मार्च
Bhabua, Kaimur | Dec 30, 2025 मिली जानकारी के अनुसार बीते दिनों सीकठी गांव निवासी शिवम पटेल की निर्मम हत्या कर दी गई थी। हत्या के बाद आरोपियों ने शव को भभुआ हवाई अड्डा के समीप फेंक दिया था। जिससे जिले में सनसनी फैल गई थी। इस घटना से आक्रोशित युवाओं ने एकजुट होकर शांतिपूर्ण तरीके से मंगलवार की शाम भभुआ शहर में कैंडल मार्च निकाला व शिवम को इंसाफ की मांग की।