चंदौसी: गांव मुडिया खेड़ा में शादी के उत्सव में 15 वर्षीय इकलौते भाई की करंट से दर्दनाक मौत, बहन की खुशियां मातम में बदली
कुढ़ फतेहगढ़ थाना क्षेत्र के गांव मुड़ियाखेड़ा में एक दर्दनाक हादसे ने शादी की खुशियों को मातम में बदल दिया। बहन की शादी की तैयारियों के दौरान घर में बिजली फिटिंग कर रहे 15 वर्षीय दीपक की करंट लगने से मौत हो गई। गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। दीपक दो बहनों का इकलौता भाई था और उसके पिता का पहले ही निधन हो चुका था।