हाजीपुर: हाजीपुर-मुजफ्फरपुर मार्ग पर सड़क हादसा, लोगों ने किया जाम, SDPO ने संभाला मोर्चा
वैशाली जिले के हाजीपुर-मुजफ्फरपुर मुख्य मार्ग पर काजीपुर थाना क्षेत्र स्थित एकहरा गुमटी के पास शुक्रवार को दिन के लगभग 11 बजे तेज रफ्तार बस की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान फतेहाबाद निवासी मेवा लाल राम के रूप में हुई है। बताया गया कि मेवा लाल राम दवा खरीदने के लिए घर से निकले थे।