गुण्डरदेही: ग्राम ईरागुड़ा पुल के पास पिकअप और ट्रक में हुई ज़ोरदार टक्कर, पिकअप सवार चालक और हेल्पर की हालत नाजुक
ग्राम ईरागुड़ा पुल में एक दर्दनाक हादसा हो गया है मिली जानकारी के अनुसार एक पिकअप में ड्राइवर योगेश साहु उम्र 38 वर्ष और उसका हेल्पर मधु साहू दोनों दोनों ग्राम मनहोरा के रहने वाले बताए जा रहे हैं जो गुण्डरदेही की ओर से अपने घर ईरागुड़ा जाने के लिए निकले थे तभी ग्राम ईरागुड़ा के पुल के पास सामने से आ रही 1 तेज रफ़्तार ट्रक और पिकअप वाहन में आमने सामने ज़ोरदार टक्कर हो गई इस हादसे से यह अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि दोनों गाड़ियों की स्पीड इतने तेज़ होगी इस हादसे में पिकअप में सवार दोनों लोगों को काफ़ी गंभीर चोटें आयी हैं जिनका इलाज जारी है।