शाजापुर: आदर्श गांव लड़ावद में आज से साप्ताहिक हाट बाजार शुरू, हर बुधवार को लगेगा
आज से आदर्श गांव लड़ावद में साप्ताहिक हाट बाजार की शुरुआत की गई जिसमें समस्त ग्रामीण जनों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और उत्साहपूर्वक इस पहल का स्वागत किया। हाट बाजार का आयोजन मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद की बैठक में की गई चर्चा के अनुसार हुआ था। बैठक में "एक घाट, एक श्मशान, स्वच्छ सुंदर गांव" जैसे विषयों पर विचार-विमर्श किया गया ।