शाजापुर: ग्राम सनकोटा के पास चाइनाडोर से बाइक सवार की उंगलियां कटीं, शाजापुर के जिला अस्पताल में हुआ उपचार
बुधवार को फोरलेन पर ग्राम सनकोटा के पास चाइना डोर से बाइक सवार व्यक्ति की हाथ की उंगलियां कट गईं। उपचार के लिए उसे जिला अस्पताल शाजापुर लाया गया। यहां उसकी उंगलियों में पांट टांके लगाने के साथ उपचार किया गया। उल्लेखनीय है कि चाइना डोर के उपयोग पर प्रतिबंध लगा हुआ है। बावजूद मकर संक्राति पर पतंगबाजी में चाइना डोर का जमकर उपयोग हुआ।