शाजापुर: शाजापुर में पुलिस ने हेलमेट पहनकर निकाली दोपहिया वाहन रैली, एसपी ने दिखाई हरी झंडी
शाजापुर में सड़क सुरक्षा माह के तहत पुलिस ने बुधवार को हेलमेट पहनकर दोपहिया वाहन से जागरूकता रैली निकाली। एसपी यशपाल सिंह राजपूत ने स्वयं हेलमेट पहनकर रैली का नेतृत्व किया। उन्होंने रैली को हरी झंडी भी दिखाई। रैली में शामिल सभी पुलिस कर्मियों ने हेलमेट पहनकर और यातायात सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण संदेशों की तख्तियां लिए शहर का भ्रमण किया।