सतना। जिला अधिवक्ता संघ के चुनाव को लेकर आज मतदान प्रक्रिया जारी है। अधिवक्ता अपने मताधिकार का प्रयोग पूरे उत्साह के साथ कर रहे हैं। मतदान सुबह से शुरू हुआ और यह शाम 5 बजे तक जारी रहेगा।चुनाव समिति के अनुसार, मतदान समाप्त होने के बाद सभी मतपेटियों को कड़ी सुरक्षा में रखा जाएगा। इसके बाद शनिवार के दिन निकलेगा परिणाम।