कटनी जिले की रीठी तहसील क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत वसुधा में पंचायत एवं राजस्व विभाग द्वारा मकानों की गिनती का कार्य किया जा रहा है। अभियान के तहत अधिकारी और कर्मचारी घर-घर पहुंचकर मकानों का सर्वे कर रहे हैं और प्रत्येक मकान पर क्रमांक अंकित किए जा रहे हैं।