बिहार में एनडीए गठबंधन को मिली भारी बहुमत की जीत का उत्साह मंगलवार शाम शाहपुर–भौंरा क्षेत्र में भी देखने को मिला। शाम 7 बजे भाजपा कार्यकर्ता घोड़ाडोंगरी विधायक के निजी निवास पर पहुंचे और जीत की खुशी में उन्हें मिठाई खिलाकर बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। कार्यकर्ताओं के चेहरे पर जीत का उल्लास साफ झलक रहा था।