सहारनपुर: सड़क किनारे मिट्टी के बर्तन बेच रहे छोटे ठेले वाले से निगम ने वसूला जुर्माना, दुकानदार ने कहा- इतना नहीं कमाया
नगर निगम की अतिक्रमण हटाओ टीम द्वारा दिल्ली रोड पर सड़क किनारे लगी ठेली, रेहड़ी और पटरी दुकानों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही थी। टीम के पहुंचते ही कई दुकानदारों ने अपना सामान हटाया, जबकि कुछ दुकानदारों पर जुर्माना लगाया गया। कार्रवाई के दौरान मिट्टी के बर्तन बेच रहे एक छोटे दुकानदार को अधिकारियों ने रोककर अतिक्रमण हटाने के साथ ही जुर्माना भरने को कहा।