बालाघाट: “मुझे जीने नहीं दिया…”: मौत से पहले नवविवाहिता की आखिरी पुकार, सामने आया वीडियो में छलका दर्द
जिले के ग्रामीण थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नवेगांव में 26 वर्षीय नवविवाहिता प्रशांति उर्फ मोनिका राणा की संदिग्ध मौत ने अब नया और बेहद मार्मिक मोड़ ले लिया है। 10 अप्रैल को हुई इस घटना के बाद 11 अप्रैल को मृतिका के दो वीडियो सामने आए हैं, जो कथित तौर पर आत्महत्या से ठीक पहले बनाए गए बताए जा रहे हैं। इन वीडियो ने पूरे मामले को और गंभीर बना दिया है।