दरभंगा: दरभंगा डीएम की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समन्वय समिति बैठक,02 जुलाई को आयोजित सहयोग शिविर की तैयारियों की हुई समीक्षा
दरभंगा समाहरणालय स्थित बाबा साहेब डॉ.भीमराव अंबेडकर सभागार में दरभंगा जिलाधिकारी कौशल कुमार की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक हुई। बैठक में विभिन्न विभागों से संबंधित लंबित मामलों,जन शिकायतों एवं विकासात्मक कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई। यह जानकारी सोमवार की शाम 4.30 बजे प्रेस रिलीज जारी कर दी गई।