कैराना: कैराना में प्राचीन ईदगाह में अकीदत के साथ अदा की गई ईद-उल-अज़हा की नमाज़, डीएम व एसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था
Kairana, Shamli | May 28, 2026 कैराना नगर में स्थित प्राचीन ईदगाह में गुरुवार को ईद-उल-अज़हा की नमाज बड़े ही अकीदत व एहतराम के साथ अदा की गई। प्रातः करीब सवा छह बजे जामा मस्जिद के इमाम व खतीब मौलाना ताहिर ने ईद की नमाज अदा कराई। नमाज के बाद अमन-चैन, भाईचारे और खुशहाली के लिए विशेष दुआ मांगी गई। वहीं, नमाज से पूर्व मौलाना ताहिर हसन ने कहा कि आबादी के हिसाब से ईदगाह परिसर छोटा पड़ गया है।