पधर: दामिनी बनी HPFAS अधिकारी, मंडी के सदयाणा और पद्धर क्षेत्र का बढ़ाया गौरव
Padhar, Mandi | Sep 14, 2025 हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा घोषित हिमाचल प्रदेश वित्त एवं लेखा सेवा (HPFAS) Gazetted Grade-II परीक्षा परिणामों में सदयाणा गांव की प्रतिभाशाली बेटी दामिनी ने प्रतिष्ठित स्थान प्राप्त कर पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। दामिनी, जो ग्राम पंचायत उरला के करालडी की निवासी हैं, ने अथक परिश्रम, समर्पण और दृढ़ निश्चय से यह उपलब्धि हासिल की है।