पंचकूला: पूर्व उपमुख्यमंत्री व कांग्रेस नेता चंद्र मोहन बिश्नोई ने कहा- 1 मार्च से कांग्रेस पार्टी शुरू करेगी जनसंपर्क अभियान
पूर्व उपमुख्यमंत्री व कांग्रेस नेता चंद्र मोहन बिश्नोई ने जानकारी देते हुए बताया कि 1 मार्च से पंचकूला में जनसंपर्क अभियान शुरू किया जाएगा और कांग्रेस नेता जनता से सीधा संवाद करेंगे। उन्होंने बताया कि जनसंपर्क अभियान के तहत जनता के बीच जाकर महंगाई, बेरोजगारी और अपराध जैसे मुद्दे कांग्रेस पार्टी के नेता उठाएंगे।