पंचकूला: सेक्टर-6 में अनिल केमिस्ट की दुकान पर चोरों ने बोला धावा, नगदी व कीमती सामानों पर हाथ किया साफ
सेक्टर-6 स्थित अनिल केमिस्ट की दुकान में चोरों ने धावा बोल दिया। अनिल केमिस्ट की दुकान की छत पर सीढ़ी लगाकर चोरों ने नगदी व कीमती सामान चोरी कर लिया है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और चोरी की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाला जा रहा है।