पंचकूला: कांग्रेस पार्टी लोकसभा और विधानसभा चुनाव में भाजपा को मुंहतोड़ जवाब देने को तैयार: पूर्व डिप्टी CM चंद्रमोहन
वीरवार को हरियाणा के पूर्व उप मुख्यमंत्री चंद्रमोहन ने मीडिया के समक्ष पंचकूला में कहा कि भाजपा सरकार ने प्रदेश में बेरोज़गारी महंगाई व भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनाव में भाजपा को मुंहतोड़ जवाब देने को तैयार है। भाजपा सरकार ने लोगों को परिवार पहचान पत्र, प्रॉपर्टी आईडी, मेरी फसल मेरी ब्यूरो के झंझट में फंसा कर रखा है।