सकरा: मुखिया चौक के पास बीते रात आई बारात में जमकर हुई मारपीट, भोजपुरी गाना बजाने को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश
मुजफ्फरपुर जिले के बरियारपुर थाना क्षेत्र के मुखिया चौक के पास बीते रात आई बारात में जमकर मारपीट होने का मामला सामने आया है। इस मामले को लेकर सोमवार दोपहर करीब एक बजे में थाने में शिक़ायत किया गया है। इस इस घटना में चार लोग घायल हो गए। जबकि तीन बाइक को पूरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया गया है।