सहारनपुर: महर्षि कश्यप जयंती पर मोहल्ला कहारान स्थित शिव दुर्गा मंदिर में भव्य आयोजन, सपा नेता ने प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
मोहल्ला कहारान स्थित शिव दुर्गा मंदिर में सृष्टि के रचयिता महर्षि कश्यप की जयंती बड़े श्रद्धा और उत्साह के साथ रविवार दोपहर 1:00 बजे मनाया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ सपा नेता व पार्षद अभिषेक टिंकू अरोड़ा ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए व हवन-पूजन में भाग लिया।