सिंघवारा: विशनपुर थाना क्षेत्र के डीहलाही में सरकारी काम के दौरान पंचायत सचिव पर हमला, बंधक बनाकर लूट — दो आरोपी गिरफ्तार
विशनपुर थाना क्षेत्र के डीहलाही पंचायत में पंचायत सचिव पर हमला और बंधक बनाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घायल पंचायत सचिव संदीप कुमार को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, 2 जून को सरकारी कार्य से गांव पहुंचे पंचायत सचिव को दो युवकों ने रास्ते में रोककर नल-जल योजना से जुड़े गलत कागजात पर जबरन हस्ताक्षर करने का दबाव बनाया।