तालबेहट: खैरी डांग गांव के पास तेज रफ्तार बाइक सवार अनियंत्रित होकर गिरा, गंभीर रूप से घायल स्थानीय लोगों ने पहुंचाया अस्पताल
तालबेहट कोतवाली क्षेत्र के खैरीडांग गांव के पास एक तेज रफ्तार बाइक सवार अनियंत्रित होकर गिर गया,जिससे वह गंभीर रूप से घायल हुआ है,स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया,जहां पर डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार किया और उक्त मामले में डॉक्टर ने बताया घायल का नाम कार्तिक राजा निवासी गुलेदा है,जिसका प्राथमिक उपचार किया गया है।