डोमचांच प्रखंड के पुरनाडीह गांव में सड़क किनारे स्थित एक पेड़ से बिजली का तार सटा हुआ है, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। स्थानीय लोगों के अनुसार तार लंबे समय से पेड़ की डालियों के संपर्क में है, लेकिन अब तक विभाग द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई है।