बेनीपुर: स्वामी विवेकानंद स्वास्थ्य शिविर का रघुनन्दन पुर में किया गया आयोजन
रघुनन्दन पुर में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में डॉ ज्ञानेश्वर झा, डॉ सीमा वर्णवाल, डॉ अनुराग कुमार व डॉ रूचि रानी ने शिविर में आए लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवा उपलब्ध कराई। शिविर का आयोजन सत्येन्द्र सिंह, सुबोध कामत व शंभू राउत की अगुवाई में किया गया। शिविर में जरूरतमंद सैकड़ों लोगों के बीच दवा का वितरण किया गया।