बेनीपुर: एसडीओ शंभूनाथ झा ने अनुमंडल क्षेत्र के विभिन्न कार्यालय में गणतंत्र दिवस पर झंडोत्तोलन का समय किया निर्धारित
एसडीओ शंभूनाथ झा ने अनुमंडल क्षेत्र के विभिन्न कार्यालय में गणतंत्र दिवस पर झंडोत्तोलन का समय निर्धारित किया है ।गणतंत्र दिवस के अवसर पर अनुमंडल कार्यालय बेनीपुर में सुबह 8:15 बजे अनुमंडल आरक्षित कार्यालय पर 8:30 बजे अधिवक्ता संघ कार्यालय पर 8:40 बजे, नगर परिषद बेनीपुर में 8:50 बजे, उपकारा बेनीपुर में 9 बजे, प्रखंड कार्यालय बेनीपुर में 9:25 बजे, अंचल कार्यालय पर 9:35 बजे, बहेड़ा थाना पर 10:15 बजे सहित अन्य कार्यालय का अलग-अलग समय निर्धारित किया है।