लवकुशनगर: जनकपुर में भीषण आग से गृहस्थी जलकर खाक, वीडियो आया सामने
Lavkush Nagar, Chhatarpur | Apr 27, 2026
लवकुश नगर थाना क्षेत्र के ग्राम जनकपुर में एक मकान में भीषण आग लगने से रविवार की रात करीब 12:30 बजे अफरा-तफरी मच गई। आग ने तेजी से विकराल रूप ले लिया, जिससे गृहस्थी का सामान जलकर खाक हो गया। ग्रामीणों की मदद से मवेशियों को सुरक्षित निकाला गया। मौके पर डायल 112 और फायर ब्रिगेड पहुंचकर आग पर काबू पाया गया।